मार्च तक पूरा नहीं किया तो प्राथमिकी

Updated at : 01 Feb 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च तक पूरा नहीं किया तो प्राथमिकी

सैंकड़ों गांव के ग्रामीण प्रभावित बरसात में पानी भर जाने से परेशानी बढ़ जाती है पाकुड़ : सदर प्रखंड के न्यू अंजना से चांदपुर वाया पृथ्वीनगर, सितेशनगर तक राज्य संपोषित योजना के तहत बनने वाली सड़क संवेदक व विभागीय पदाधिकारी की लापरवाही के कारण अब तक अधूरा पड़ा है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग […]

विज्ञापन

सैंकड़ों गांव के ग्रामीण प्रभावित

बरसात में पानी भर जाने से परेशानी बढ़ जाती है
पाकुड़ : सदर प्रखंड के न्यू अंजना से चांदपुर वाया पृथ्वीनगर, सितेशनगर तक राज्य संपोषित योजना के तहत बनने वाली सड़क संवेदक व विभागीय पदाधिकारी की लापरवाही के कारण अब तक अधूरा पड़ा है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2013-14 में चार करोड़ 41 लाख रुपये की राशि से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था. जिसका एकरारनामा दो मई 2013 तक था.
संवेदक को एक नवंबर 2014 तक कार्य समाप्त करना था. लेकिन संवेदक व संबंधित विभाग के अभियंता की लापवाही के कारण अब तक कार्य अधूरा पड़ा है. उल्लेखनीय है कि उक्त रास्ते से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन, छात्र-छात्राएं एवं दर्जनों गांव के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचते हैं. सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों को होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola