पीड़ित परिवार को पूर्व विधायक ने दी सहायता

पाकुड़ : पिछले दिनों ईलामी में एनटीपीसी के हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत व लगभग दो दर्जन बच्चों के झुलस जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अकील अख्तर ने रविवार को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी. उन्होंने ईलामी चौक पर ग्रामीणों से बात करते […]
पाकुड़ : पिछले दिनों ईलामी में एनटीपीसी के हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत व लगभग दो दर्जन बच्चों के झुलस जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अकील अख्तर ने रविवार को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी. उन्होंने ईलामी चौक पर ग्रामीणों से बात करते कहा कि अपने कार्यकाल में इस पंचायत को आदर्श पंचायत का दरजा दिलाने का काम किया था.
प्रशासन के साथ मिलकर गांव के विकास को बढ़ावा दें, ताकि आदर्श पंचायत का सपना पूरा हो सके. मौके पर झामुमो नेता शाहीन परवेज, मोसव्वर, मास्टर अमीन, महबूब आलम, पूर्व मुखिया अब्दुस समद, अफजल सेख, राहुल सेख, मुख्तार हुसैन, फिरोज आलम समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




