मांगों के समर्थन में अनुबंध कर्मचारियों ने निकाली रैली

Updated at : 22 Jan 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में अनुबंध कर्मचारियों ने निकाली रैली

पाकुड़ : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को एनआरएचएम अनुबंधकर्मी संघ के जिला इकाई द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली गयी. जिसका नेतृत्व जिला सचिव इंदु कुमारी ठाकुर ने किया. रैली में अनुबंध कर्मियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाये. रैली सुबह 11 बजे पुराने सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को एनआरएचएम अनुबंधकर्मी संघ के जिला इकाई द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली गयी. जिसका नेतृत्व जिला सचिव इंदु कुमारी ठाकुर ने किया. रैली में अनुबंध कर्मियों ने सरकार के विरोध में नारे लगाये. रैली सुबह 11 बजे पुराने सदर अस्पताल से निकलकर गांधी चौक तक भ्रमण कर पुन: उपायुक्त आवास के समीप जा कर समाप्त हुई. रैली में जिले भर के सभी प्रखंडों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों ने भाग लिया.

गौरतलब हो कि बीते 15 जनवरी से अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. मौके पर जिलाध्यक्ष मर्शीला टुडू, मीनाक्षी हांसदा, सुमन सिंह, मेरी जोसफ, सुमित्रा हेम्ब्रम, तनुश्री साह, रेणुका कुमारी, मीनू चौरासिया, उषा अनिता मरांडी, सुषमा प्रमाणिक, शीलू शालिनी मुर्मू, शीली हेम्ब्रम, प्रेमलता सिन्हा, देवी कुमारी, मलिका प्रमाणिक, नीलम कुमारी, अंजु कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola