तमिलनाडु की तर्ज पर मिले मानदेय
Updated at : 19 Jan 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : पुराना समाहरणालय के समीप फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियेशन की ओर से सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम ने किया. उन्होंने कहा कि तामिलनाडु राज्य में डीलरों के लिए मानदेय निर्धारित किया गया है. परंतु झारखंड प्रदेश में अब तक डीलरों के लिए मानदेय […]
विज्ञापन
पाकुड़ : पुराना समाहरणालय के समीप फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियेशन की ओर से सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम ने किया. उन्होंने कहा कि तामिलनाडु राज्य में डीलरों के लिए मानदेय निर्धारित किया गया है.
परंतु झारखंड प्रदेश में अब तक डीलरों के लिए मानदेय निर्धारित नहीं की गयी है. डीलर्स एसोसिएशन द्वारा कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है. परंतु सूबे की सरकार इस पर किसी प्रकार का विचार-विमर्श नहीं किया. योजना के संचालन में दो व्यक्तियों को लगातार कार्य करना पड़ता है. उनके परिवार का भरन-पोषण कमीशन से संभव नहीं हो पा रहा है.
संघ के संरक्षक सपन प्रमाणिक ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. वर्तमान में मंहगाई को देखते हुए तामिलनाडू की तरह झारखंउ के डीलरों को मानदेय दिया जाये. अगर सरकार डीलरों के हित को देखते हुए मानदेय लागू नहीं करती है तो डीलर एसोसिएशन द्वारा सरकार को किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जायेगा. इस दौरान दुर्योधन पाल, अब्दुल कलाम अंसारी, नारायण भगत, प्रदीप भगत, जलालुद्दीन शेख, मारकुस मुर्मू, उपेंद्र साहा, सपन पाल, बबुआ भगत, हीरालाल भगत, विनय भगत, मिलन शेख, मिलन साहा, अंबिका सिंह आदि थे. धरना प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




