चोरी की 11 मोबाइल के साथ दो धराये

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के आमझारी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के 11 मोबाइल के साथ दो को पकड़ा है. पुलिस इंस्पेक्टर अजित कुजूर ने बताया कि बीते 9 एवं 10 दिसंबर को स्थानीय बाजार के जय माता दी मोबाइल दुकान से 12 मोबाइल अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी. एक माह […]
अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के आमझारी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के 11 मोबाइल के साथ दो को पकड़ा है. पुलिस इंस्पेक्टर अजित कुजूर ने बताया कि बीते 9 एवं 10 दिसंबर को स्थानीय बाजार के जय माता दी मोबाइल दुकान से 12 मोबाइल अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी. एक माह के बाद पुलिस को इस मामले में मिला बड़ी सफलता मिली.
ज्ञात हो कि मामले को लेकर थाने में अज्ञात के विरुद्ध 61/15 धारा 461,379 दर्ज किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. छापेमारी का नेतृत्व थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एएसआई चितरंजन कुमार एवं पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




