कब है वैशाख कालाष्टमी 2026? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Apr 2026 2:56 PM

विज्ञापन

काल भैरव

Kalashtami 2026: कालाष्टमी के दिन भक्त निशांत काल में काल भैरव की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि काल भैरव की आराधना से जीवन के डर और भय का नाश होता है. साथ ही साहस और शक्ति की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

Kalashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. वर्ष 2026 में वैशाख माह की कालाष्टमी 10 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव के रौद्र अवतार, भगवान काल भैरव को समर्पित है. तंत्र-मंत्र की साधना और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए यह तिथि अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है.

शुभ मुहूर्त और तिथि

काशी विश्वनाथ पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समय इस प्रकार रहेगा:

  • अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 9 अप्रैल 2026 को शाम 06:01 बजे से
  • अष्टमी तिथि का समापन: 10 अप्रैल 2026 को शाम 07:35 बजे तक
  • काल भैरव की पूजा: 10 अप्रैल की रात को किया जाएगी.

धार्मिक महत्व: क्यों खास है यह दिन?

कालाष्टमी का व्रत भय, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए किया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने ब्रह्मा जी के अहंकार को नष्ट करने के लिए काल भैरव का रूप धारण किया था.

इन्हें ‘काशी का कोतवाल’ और ‘समय का स्वामी’ भी कहा जाता है. मान्यता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखते हैं, उन्हें अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और कुंडली के शनि व राहु दोष शांत होते हैं.

भगवान भैरव पूजन विधि

  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • भगवान भैरव के सामने सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं.
  • उन्हें काले तिल, उड़द की दाल और ऋतु फल अर्पित करें.
  • ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
  • कालाष्टमी की व्रत कथा का पाठ करें, इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है.
  • काल भैरव का वाहन कुत्ता माना जाता है, इसलिए इस दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है.

सावधानियां

कालाष्टमी के दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. साथ ही, इस दिन किसी भी जीव को नुकसान न पहुंचाएं और झूठ बोलने से बचें. यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और आत्म-अनुशासन को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola