धुरंधर 2 देख प्रियंका चोपड़ा ने बांधे तारीफों के पुल, बोलीं- ‘आदित्य मिशन पर हैं’

Priyanka Chopra On Dhurandhar 2
Priyanka Chopra On Dhurandhar 2: प्रियंका चोपड़ा ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे शानदार और अलग अनुभव बताया. रणवीर सिंह समेत पूरी स्टार कास्ट को सराहा. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Priyanka Chopra On Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है और अब इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ ने हाल ही में यह फिल्म देखी और इसके बाद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की खुलकर तारीफ की. प्रियंका चोपड़ा का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि वह कम ही फिल्मों पर इस तरह खुलकर अपनी राय देती हैं.
प्रियंका ने कही दिल की बात
फिल्म देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आदित्य धर का काम देखकर ऐसा लगता है कि वह एक खास मिशन पर हैं और उनका पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रहता है. उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव बताया, जो दर्शकों को नई सोच देता है कि फिल्में किस तरह बनाई जा सकती हैं.

प्रियंका ने फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवान, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं.
क्यों खास है ‘धुरंधर 2’?
यह फिल्म अपनी दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग के कारण दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म का अनोखा ट्रीटमेंट और थ्रिलिंग अंदाज इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 13वें दिन ग्लोबल कलेक्शन पहुंचा 1500 करोड़ के करीब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










