टेंपो पलटने से दर्जन भर लोग जख्मी

Updated at : 15 Jan 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से दर्जन भर लोग जख्मी

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क पर नारायण गढ़ गांव के पास पगला नदी पुल के नजदीक टेंपू पलटने से करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. यह घटना शाम साढ़े चार बजे के आसपास हुई. टेंपू पाकुड़िया के सीतपुर गरम कुंड से सवारी लेकर महेशपुर की आ रही थी. इसके क्षमता […]

विज्ञापन

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क पर नारायण गढ़ गांव के पास पगला नदी पुल के नजदीक टेंपू पलटने से करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. यह घटना शाम साढ़े चार बजे के आसपास हुई. टेंपू पाकुड़िया के सीतपुर गरम कुंड से सवारी लेकर महेशपुर की आ रही थी.

इसके क्षमता से अधिक सवारी थी और टेंपू तेज रफ्तार में थी. चालक का नियंत्रण हटने से टेंपू पलट गयी और दर्जन भर लोग घायल हो गये. इसमें महिला व पुरुष भी है. घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने से अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पहुँचे. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में भरती कराया. घायलों में कदमपुर, गणेशपुर, कालाझोर, गोवन्दिपुर, निझोर, आसनजोला, करणपुरा, नोनीग्राम आदि गाँव के लोग हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola