क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता : प्रमुख

पाकुड़िया : प्रमुख सुशीला मरांडी एवं उपप्रमुख अर्चना देवी सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचीं. यहां दोनों का स्वागत प्रखंड सहायक किस्टोराम टुडू, नाजीर राजाराम रविदास, लिपिक सोहेल अख्तर सहित अन्य कर्मचारियों ने किया. प्रमुख सुशीला मरांडी ने कहा कि सभी कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों की आपसी तालमेल एवं सहयोग से प्रखंड क्षेत्र का संपूर्ण विकास […]
पाकुड़िया : प्रमुख सुशीला मरांडी एवं उपप्रमुख अर्चना देवी सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचीं. यहां दोनों का स्वागत प्रखंड सहायक किस्टोराम टुडू, नाजीर राजाराम रविदास, लिपिक सोहेल अख्तर सहित अन्य कर्मचारियों ने किया. प्रमुख सुशीला मरांडी ने कहा कि सभी कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों की आपसी तालमेल एवं सहयोग से प्रखंड क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना है.
शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आदि समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता होगी. वहीं उपप्रमुख अर्चना देवी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




