मनरेगा में कोताही पर होगी कार्रवाई : डीसी

Updated at : 10 Jan 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में कोताही पर होगी कार्रवाई : डीसी

पाकुड़िया बीपीओ के वेतन पर लगायी रोक पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शनिवार की शाम उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें प्रखंडवार मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही प्रत्येक सप्ताह के लक्ष्य की भी जानकारी ली गयी. उपायुक्त श्री मिश्र ने वित्तीय वर्ष […]

विज्ञापन

पाकुड़िया बीपीओ के वेतन पर लगायी रोक

पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शनिवार की शाम उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें प्रखंडवार मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही प्रत्येक सप्ताह के लक्ष्य की भी जानकारी ली गयी. उपायुक्त श्री मिश्र ने वित्तीय वर्ष 2012-13 की योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने तथा उससे पहले की योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया. श्री मिश्र ने कहा कि मनरेगा योजना में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए.
लापरवाही पर पदाधिकारी नपेंगे. उन्होंने 2012 व उससे पहले के मनरेगा योजनाओं के पूर्ण नहीं होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश भी दिया है. बीपीओ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा के सभी योजनाओं का एफटीओ किया जाना है साथ ही योजना से संबंधित फोटो भी अपडेट करना है. पाकुड़िया बीपीओ द्वारा फोटो अपलोड करने में कोताही बरते जाने पर उनका वेतन बंद करने का निर्देश उपायुक्त श्री मिश्र ने दी है.
साथ ही मनरेगा के तहत ग्रेड वन एवं ग्रेड टू सड़कें नहीं लेने का भी आदेश दिया है. बैठक में योजना बनाओ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. साथ ही इंदिरा आवास योजना की भी प्रखंड वार समीक्षा की गई. मौके पर उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, डीआरडीए निदेशक, जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद के अलावे सभी प्रखंड के बीडीओ व बीपीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola