खाना बनाने के दौरान आग में झुलसी महिला, रेफर

Updated at : 24 Dec 2015 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान आग में झुलसी महिला, रेफर

पाकुड़ : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला निवासी हीरा भंडारी पति धूबल भंडारी आग में झुलस जाने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. परिजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया. परिजनों के मुताबिक खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गयी. इस […]

विज्ञापन

पाकुड़ : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला निवासी हीरा भंडारी पति धूबल भंडारी आग में झुलस जाने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. परिजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया. परिजनों के मुताबिक खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गयी. इस दौरान झुलसने से वह जख्मी हो गयी. प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.

मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 27 से : पाकुड़ . झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के निर्देश पर 27 दिसंबर को जिले के सभी प्ल्स टू विद्यालयों में राष्ट्रीय मेधा, राज्य मेधा व राज्य निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा को लेकर संबंधित प्रखंड के बीइइओ को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया.
वहीं संबंधित प्रखंड के बीआरसी में परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया गया है. परीक्षार्थियों को प्रधानाध्यापक के माध्यम से प्रवेश पत्र वितरण किया जा रहा है. यह जानकारी डीइओ बालेश्वर सहनी ने दी.
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2016 भी नौ जनवरी को जिला मुख्यालय के राज प्लस टू विद्यालय पाकुड़, हरिणडांगा उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola