250 परिवार जाते हैं खुले में शौच

Updated at : 13 Aug 2015 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
250 परिवार जाते हैं खुले में शौच

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड अंतर्गत जामजोड़ी पंचायत के सिमलजोड़ी गांव के लगभग 250 परिवार के लोग आज भी खुले में शौच करने को मजबूर है. सरकार के लाख प्रयास के बावजूद अब तक विभागीय उदासीनता के कारण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नहीं बनाया जा सका है. ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 5-6 साल पूर्व किसी एनजीओ […]

विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड अंतर्गत जामजोड़ी पंचायत के सिमलजोड़ी गांव के लगभग 250 परिवार के लोग आज भी खुले में शौच करने को मजबूर है. सरकार के लाख प्रयास के बावजूद अब तक विभागीय उदासीनता के कारण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नहीं बनाया जा सका है. ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 5-6 साल पूर्व किसी एनजीओ द्वारा आधी अधूरी शौचालय का निर्माण तो कराया गया था.
परंतु ग्रामीण इसका उपयोग एक दिन भी नहीं कर सके. एक ओर सरकार जहां शहर ही नहीं गांवों को भी स्वच्छ करने की योजना बनायी हैं. स्वच्छता अभियान को लेकर करोड़ों खर्च कर रही है.
परंतु इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है. आम लोगों ने सरकार की शौचालय निर्माण को लेकर बरती जा रही सुस्त रवैये को लेकर कहा है कि यदि पंचायत स्तर पर ऐसे ही सुस्त गति से शौचालय निर्माण का कार्य चलता रहेगा तो शायद ही शौचालय निर्माण का कार्य समय पर पूरा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola