बस व बाइक में टक्कर, दो मरे
Updated at : 01 Aug 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

संतुलन खोने से गड्ढे में गिरी बस, एक दर्जन बस यात्री घायल महेशपुर : शुक्रवार को पाकुड़-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ पर गोविंदपुर गांव के पास बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. टक्कर के कारण बस (पागल बाबा) भी संतुलन खोकर पांच फीट गहरे […]
विज्ञापन
संतुलन खोने से गड्ढे में गिरी बस, एक दर्जन बस यात्री घायल
महेशपुर : शुक्रवार को पाकुड़-अमड़ापाड़ा मुख्य पथ पर गोविंदपुर गांव के पास बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. टक्कर के कारण बस (पागल बाबा) भी संतुलन खोकर पांच फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी. इससे बस पर सवार कई यात्री घायल हो गये.
इस दुघर्टना से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रखा. आक्रोशित लोग मृत व्यक्ति के शव को बीच सड़क पर रख कर मुआवजे की मांग कर रहे थे. बाद में अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, बीडीओ सदानंद महतो, अंचलाधिकारी अनुज कुमार बांडू, महेशपुर प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र पासवान, थाना प्रभारी उज्जवल कुमार साहा, अमड़ापाड़ा बीडीओ अनिल कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे.
अधिकारियों की लंबी जद्दोजहद के बाद ग्रामीण माने और जाम हटाया जा सका. प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तत्काल पांच-पांच हजार रुपये नगद व 25-25 किलो चावल मुहैया कराया . साथ ही अन्य सरकारी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पगला बाबा बस (जेएच 04 एच/2696) शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे पाकुड़ से दुमका जा रही थी. महेशपुर थाना क्षेत्र के पोचइबेड़ा निवासी प्रदीप साह( 21) व रामानंद साहा (19) मोटरसाइकिल संख्या ‘जेएच 16 ए/3099 ’ से पाकुड़ की ओर जा रहा थे.
गोविंदपुर गांव के समीप मोड़ के पास बस की चपेट में आने से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं इस घटना में बस के पलटने से दर्जनों लोग घायल हो गये. इसकी जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया .
पुलिस ने बस व मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. इधर घटना में हुए घायलों को इलाज विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है. दुर्घटना के बाद बस चालक व खलासी फरार हो गया.
छह घायल रेफर
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के समीप बस पलटने से घायल लोगों में से छह को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.
अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत साहिबगंज निवासी मो परवेज व सिलकुट्टी निवासी आदि पहाड़िन को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया है. वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत विजोला देवी 40 वर्ष, संदीप कुमार 31 वर्ष, टूंपा कुमारी 3 वर्ष, जगदीश मोची 50 वर्ष व आलम नर्सिग होम में इलाजरत महवीज परवीन 30 वर्ष तथा मो इकबाल 25 वर्ष को रेफर कर दिया गया है. जबकि कालीचरण हेंब्रम 30 वर्ष व संजय हेंब्रम 25 वर्ष के अलाव कई घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों व निजी क्लिनिकों में किया जा रहा है.
मामला दर्ज
मृतक के परिजन विपिन साहा के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 154/15 के तहत पगला बाबा बस के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने बस के चालक पर लापरवाही का आरोप लगया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




