पाकुड़ महिला थाना प्रभारी निलंबित

Updated at : 31 Jul 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ महिला थाना प्रभारी निलंबित

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने गुरुवार की शाम पाकुड़ महिला थाना का औचक निरीक्षण किया. एसपी श्री लिंडा ने औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को अनुपस्थित पाये जाने तथा बगैर वर्दी के बाजार घूमने व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया. एसपी श्री लिंडा ने बताया कि […]

विज्ञापन
पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने गुरुवार की शाम पाकुड़ महिला थाना का औचक निरीक्षण किया. एसपी श्री लिंडा ने औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को अनुपस्थित पाये जाने तथा बगैर वर्दी के बाजार घूमने व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया.
एसपी श्री लिंडा ने बताया कि पहले भी थाना प्रभारी को महिला कॉलेज, पार्क सहित अन्य प्रमुख स्थानों जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा हो रही है, गश्ती करने को कहा गया था. हिदायत दिये जाने के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola