पांच माह में आपूर्ति विभाग के रिक्त पदों पर बहाली : चौबे

लिट्टीपाड़ा : खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करीयोडीह व बीचामहल के राशन दुकान का निरीक्षण किया. इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर बीचामहल के डीलर बलराम साहा को निलंबित करने का निर्देश एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज को दिया. वहीं लाभुकों की शिकायत पर लेटबाड़ी के डीलर मुंशी […]
लिट्टीपाड़ा : खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करीयोडीह व बीचामहल के राशन दुकान का निरीक्षण किया. इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर बीचामहल के डीलर बलराम साहा को निलंबित करने का निर्देश एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज को दिया.
वहीं लाभुकों की शिकायत पर लेटबाड़ी के डीलर मुंशी हेंब्रम की राशन दुकान की जांच करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआइ गोदाम का भी नरीक्षण किया. बीडीओ को उन्होंने समय-समय पर गोदाम का सत्यापन करने का निर्देश दिया और कहा कि पाकुड़ के प्रभारी सहायक गोदाम मैनेजर के विरुद्ध शिकायत पाये जाने के बाद उन्हें निलंबित करे.
श्री चौबे ने कहा कि चार से पांच माह के अंदर आपूर्ति विभाग में रिक्त पड़े कर्मचारियों व पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. एक माह के अंदर सभी एफसीआइ गोदाम में कंप्यूटराइज कांटा माप-तौल के लिये लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




