ईमानदारी से करें काम : हेंब्रम

Updated at : 15 Jun 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
ईमानदारी से करें काम : हेंब्रम

पाकुड़ : शहर के धनुष पूजा स्थित होड क्लब में रविवार को भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन की प्रमंडलीयस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रमंडल संगठन महासचिव मुन्ना डी हेंब्रम मौजूद थे. संगठन के प्रमंडलीय महासचिव श्री हेंब्रम ने कहा कि एसोसिएशन के अधिकारी व […]

विज्ञापन

पाकुड़ : शहर के धनुष पूजा स्थित होड क्लब में रविवार को भारतीय मानवाधिकार जन कल्याण एसोसिएशन की प्रमंडलीयस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रमंडल संगठन महासचिव मुन्ना डी हेंब्रम मौजूद थे. संगठन के प्रमंडलीय महासचिव श्री हेंब्रम ने कहा कि एसोसिएशन के अधिकारी व सदस्यों को ईमानदारी पूर्वक काम करने की जरूरत है.

जिले के विभिन्न प्रखंडों से निदरेष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने की सूचना हमेशा मिलती रहती है. संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी ऐसे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें. जिला विधि सचिव गोपीन हेंब्रम, जिला कोषाध्यक्ष अनूज कुमार चतुर्वेदी, जिला कल्याण सचिव निसार अहमद आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola