पदाधिकारियों का होगा स्थानांतरण
Updated at : 14 Jun 2015 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

जमे पदाधिकारियों के स्थानांतरण की अनुशंसा सरकार को भेजने का निर्देश पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिला निगरानी व अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुमरू, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, उपायुक्त सुलसे बखला आदि […]
विज्ञापन
जमे पदाधिकारियों के स्थानांतरण की अनुशंसा सरकार को भेजने का निर्देश
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिला निगरानी व अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुमरू, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, उपायुक्त सुलसे बखला आदि उपस्थित थे.
मौके पर सांसद विजय हांसदा ने तीन साल से जमे पदाधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर उपायुक्त को अनुशंसा कर राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान जिले भर में चल रहे कुल 1577 योजनाओं की समीक्षा की गई.
साथ ही उपरोक्त योजनाओं में एक लाख 31 हजार 255 मानव दिवस सृजित किये जाने के बाद भी जिले से पलायन पर रोक नहीं लग पाने की बात कहते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मनरेगा योजनाओं के लक्ष्य के विपरीत मात्र 17 प्रतिशत उपलब्धि को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया. वहीं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाये जा रहे जल संरक्षण हेतु प्रोजेक्टर की जांच को लेकर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया.
इसके अलावा मौके पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की स्थिति को लेकर बिंदुवार समीक्षा भी की गयी. साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मुखिया या प्रधान द्वारा प्रमाणित किये जाने पर मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं रहने के बाद भी विधवा महिला को विधवा पेंशन दिये जाने, पंचायत सेवक द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र दिये जाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सिविल सर्जन प्रवीण कुमार राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार, पाकुड़ प्रमुख राम सिंह टुडू, जिप उपाध्यक्ष अजिजुल इसलाम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




