अंचलकर्मी ने लगाया र्दुव्यवहार करने का आरोप
Updated at : 09 Jun 2015 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

महेशपुर : प्रखंड के बड़कियारी गांव में अंचल कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय के आदेश पर अंचल कर्मी शुशांत मुमरू उक्त गांव के तुफान शेख व हजरत शेख के बीच चल रहे जमीन विवाद की जांच करने गये थे. अंचल कर्मी शुशांत मुमरू […]
विज्ञापन
महेशपुर : प्रखंड के बड़कियारी गांव में अंचल कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय के आदेश पर अंचल कर्मी शुशांत मुमरू उक्त गांव के तुफान शेख व हजरत शेख के बीच चल रहे जमीन विवाद की जांच करने गये थे.
अंचल कर्मी शुशांत मुमरू ने बताया कि जांच के क्रम में ग्रामीणों के सहयोग से अंचल कर्मी द्वारा वंशावली तैयार की जा रही थी. अचानक हजरत शेख द्वारा परचा एवं कार्यालय आदेश एवं लोगों की उपस्थिति पंजी को फाड़ दिया गया एवं मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया. अंचल कर्मी श्री मुमरू ने बताया कि मामले को लेकर अंचलाधिकारी व महेशपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




