टंकी निर्माण के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला पानी

पाकुड़िया : प्रखंड के मोगलाबांध गांव के ग्रामीण इस भीषण गरमी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. गांव में दूरभाष केंद्र के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व मिनी पाइप लाइन योजना के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीप बोरिंग कर पानी टंकी का निर्माण कराया […]
पाकुड़िया : प्रखंड के मोगलाबांध गांव के ग्रामीण इस भीषण गरमी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. गांव में दूरभाष केंद्र के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व मिनी पाइप लाइन योजना के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीप बोरिंग कर पानी टंकी का निर्माण कराया गया था. परंतु टंकी निर्माण के दो साल बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया है.
ग्रामीण बताते हैं कि योजना के तहत पाइप तो बिछाया गया परंतु आज तक इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा पाइप बिछाने का कार्य पूरा नहीं किया गया है. साथ ही नल स्टैंड भी नहीं लगाया गया है. संवेदक की लापरवाही के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. इधर इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




