अब तक नहीं बना महेशपुर में बस पड़ाव
Updated at : 08 Jun 2015 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय में बस पड़ाव की व्यवस्था नहीं है. प्रखंड मुख्यालय से रोजाना महेशपुर, पाकुड़िया, दुमका, रांची, अमड़ापाड़ा, पाकुड़, पश्चिम बंगाल के मुरारई, रामपुरहाट, रघुनाथगंज आदि स्थानों के लिए यात्री वाहनों का परिचालन होता है. लेकिन स्थायी बस पड़ाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण जहां-तहां वाहनों को सड़क किनारे या सड़क के […]
विज्ञापन
महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय में बस पड़ाव की व्यवस्था नहीं है. प्रखंड मुख्यालय से रोजाना महेशपुर, पाकुड़िया, दुमका, रांची, अमड़ापाड़ा, पाकुड़, पश्चिम बंगाल के मुरारई, रामपुरहाट, रघुनाथगंज आदि स्थानों के लिए यात्री वाहनों का परिचालन होता है. लेकिन स्थायी बस पड़ाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण जहां-तहां वाहनों को सड़क किनारे या सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया जाता है.
जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों के साथ अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी है. लेकिन बस पड़ाव बनाने को लेकर न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई पहल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




