सूचीबद्ध होंगे लापरवाह कर्मी
Updated at : 05 Jun 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित प्रगति भवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिले सहित प्रखंडों में बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति को लेकर उपायुक्त सुलसे बखला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली. उपायुक्त श्री बखला ने प्रधान सचिव श्री वर्णवाल के समक्ष जिले के अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा में नेट […]
विज्ञापन
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित प्रगति भवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिले सहित प्रखंडों में बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति को लेकर उपायुक्त सुलसे बखला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली.
उपायुक्त श्री बखला ने प्रधान सचिव श्री वर्णवाल के समक्ष जिले के अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा में नेट कनेक्टिविटी में हो रही परेशानी को रखा. जिस पर श्री वर्णवाल ने मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही किसी भी हालत में बायोमीट्रिक प्रणाली से पदाधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया.
श्री वर्णवाल ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने व भगौड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची डीडीओ के माध्यम से प्रतिमाह भेजे.
इसके अलावा उन्होंने 15 जून तक सभी अधिकारियों के नाम रजिस्टर करने व नोडल पदाधिकारी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




