आठ कर्मियों के एक दिन का वेतन कटा

Updated at : 05 Jun 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
आठ कर्मियों के एक दिन का वेतन कटा

पाकुड़ : उपायुक्त सुलसे बखला ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित राजस्व शाखा एवं आपूर्ति शाखा का निरीक्षण किया. वे सुबह 10:10 बजे राजस्व शाखा व आपूर्ति शाखा के कार्यालय पहुंचे. राजस्व शाखा के सहायक डोली कंचन सरकार, सहायक जयप्रकाश आजाद, आपूर्ति विभाग के प्रधान लिपिक आलोक कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक भविष्य निधि गोपाल कुमार नागवंशी, […]

विज्ञापन
पाकुड़ : उपायुक्त सुलसे बखला ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित राजस्व शाखा एवं आपूर्ति शाखा का निरीक्षण किया. वे सुबह 10:10 बजे राजस्व शाखा व आपूर्ति शाखा के कार्यालय पहुंचे.
राजस्व शाखा के सहायक डोली कंचन सरकार, सहायक जयप्रकाश आजाद, आपूर्ति विभाग के प्रधान लिपिक आलोक कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक भविष्य निधि गोपाल कुमार नागवंशी, आपूर्ति शाखा के सहायक तहसीन अहमद, सहायक ममता दास, शक्ति सुमन, सौरभ कुमार सिन्हा अनुपस्थित मिले. उपायुक्त श्री बखला ने इन कर्मियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांगा है. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola