आधा दर्जन ट्रकों से वसूला गया हजारों का जुर्माना
Updated at : 05 Jun 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : वाणिज्य कर सहायक आयुक्त सह चेकनाका पोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार मंडल ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना के समीप स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में श्री मंडल ने ओवरलोड व अन्य कागजातों की कमी के बावजूद परिचालन कर रहे लगभग आधा दर्जन ट्रक को पकड़ा. पकड़े गये ट्रक से कुल […]
विज्ञापन
पाकुड़ : वाणिज्य कर सहायक आयुक्त सह चेकनाका पोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार मंडल ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना के समीप स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में श्री मंडल ने ओवरलोड व अन्य कागजातों की कमी के बावजूद परिचालन कर रहे लगभग आधा दर्जन ट्रक को पकड़ा.
पकड़े गये ट्रक से कुल 48 हजार 566 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. श्री मंडल ने बताया कि मई माह में कुल 18 लाख 28 हजार राजस्व की वसूली की गई है. जिले में प्रथम बार इतने बड़े पैमाने पर राजस्व की वसूली हुई है. उन्होंने बताया कि चेकनाका पोस्ट पर ही कैंप कर राजस्व वसूली का काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




