सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

Updated at : 03 Jun 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

फरक्का : थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू फरक्का व फरक्का थाना के बीच एनएच 34 पर गोसिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
फरक्का : थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू फरक्का व फरक्का थाना के बीच एनएच 34 पर गोसिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के छोटा दिग्घी निवासी सुनील भगत के पुत्र गौरव भगत के रूप में किया गया है. जबकि घायल युवक की पहचान छोटा दिग्घी गांव के ही राजन गुप्ता 22 के रूप में किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल से न्यू फरक्का की ओर आ रहे थे.
सड़क जाम होने के कारण खाली स्थान से बाइक लेकर निकलने के क्रम में न्यू फरक्का से धुलियान की ओर जा रही एक अज्ञात बस की चपेट में आ गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को बनियाग्राम अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान गौरव भगत की मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन फरक्का पहुंच गये हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola