एसपी ने किया थाना का निरीक्षण
Updated at : 03 Jun 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : एसपी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को अमड़ापाड़ा थाना का निरीक्षण किया. एसपी श्री बिरथरे को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी श्री बिरथरे ने जवानों को वर्दी की साफ-सफाई एवं नेम-प्लेट लगाने का निर्देश दिया. श्री बिरथरे ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही लंबित […]
विज्ञापन
अमड़ापाड़ा : एसपी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को अमड़ापाड़ा थाना का निरीक्षण किया. एसपी श्री बिरथरे को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी श्री बिरथरे ने जवानों को वर्दी की साफ-सफाई एवं नेम-प्लेट लगाने का निर्देश दिया. श्री बिरथरे ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. साथ ही लंबित मामले का निष्पादन जल्द करने का निर्देश दिया.
साथ ही थाना प्रभारी को नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार एलआरपी अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस निरीक्षक आरसी राम, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एएसआइ चितरंजन कुमार, शंभू पासवान, सहायक थाना प्रभारी बाबूवंशी साहु सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




