बासमती गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं
Updated at : 02 Jun 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के बासमती पंचायत के बासमती गांव के जामटोला में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण चापानल का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है. गंदा पानी सड़क पर बहने से सड़क कीचड़मय हो गया है. जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. करीब […]
विज्ञापन
अमड़ापाड़ा : प्रखंड के बासमती पंचायत के बासमती गांव के जामटोला में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण चापानल का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है. गंदा पानी सड़क पर बहने से सड़क कीचड़मय हो गया है.
जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. करीब 200 की आबादी वाले इस गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. सड़कों पर गंदा पानी के बहाव से गांव में बीमारी फैलने की भी संभावना है. प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों ने भी इस समस्या के निदान पर मौन धारण कर लिया है.
जबकि ग्रामीणों द्वारा प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को गांव में नाली निर्माण को लेकर कई बार लिखित आवेदन भी दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव के ग्रामीण पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




