बेहतर खेती के लिये किसान हों जागरूक
Updated at : 30 May 2015 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने किया कृषि महोत्सव रथ को रवाना, कहा पाकुड़ : उप विकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो एवं एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कृषि महोत्सव रथ यात्र को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रथ के रवाना होने से पूर्व एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीडीसी श्री टोप्पो ने […]
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने किया कृषि महोत्सव रथ को रवाना, कहा
पाकुड़ : उप विकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो एवं एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कृषि महोत्सव रथ यात्र को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रथ के रवाना होने से पूर्व एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीडीसी श्री टोप्पो ने कहा कि गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किये जाने से किसानों को कृषि में होने वाले परेशानियों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है.
कृषि रथ पूरी तरह हाइ टेक है. जिसमें विभाग द्वारा प्रोजेक्टर से लैस एलसीडी लगाया गया है. साथ ही साउंड सिस्टम भी है. जिसे देख कर क्षेत्र के किसान कृषि से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. एसपी श्री बिरथरे ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है.
सरकार कृषि व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक कर रही है. सरकार की इस पहल का लाभ किसानों को भी आगे बढ़ कर लेना होगा. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार कालिंदी, उपनिदेशक आत्मा अरविंद कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ राजीव कुमार, डॉ विनोद कुमार, बीटीएम शमीम अंसारी आदि थे.
पाकुड़िया : काठीकुंड थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए नक्सली हमले को लेकर पकुड़िया पुलिस पूरी तरह अलर्ट है.साथ ही नक्सली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह जामूदा एवं थाना प्रभारी राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में जैप के 80 जवानों के साथ गोपीकांदर व काठीकुंड के सीमावर्ती इलाके में एलआरपी की. पुलिस टीम ने राजदाहा, दलदली, सिहलीबना, फूलङिाझरी, धोबना, छोटा सापादाहा, बड़ा सापादाहा, गणपुरा, तालडीह, बाबूझुटी, सिंहपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




