विद्युत तार की चपेट में आयी बस, 11 बराती घायल

Updated at : 29 May 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत तार की चपेट में आयी बस, 11 बराती घायल

हिरणपुर : बारातियों से भरा एक बस हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालझारी गांव के समीप की है.मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बरहेट थाना क्षेत्र के मुक गांव से बरातियों से भरी रिमा […]

विज्ञापन
हिरणपुर : बारातियों से भरा एक बस हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालझारी गांव के समीप की है.मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बरहेट थाना क्षेत्र के मुक गांव से बरातियों से भरी रिमा रोड एक्सप्रेस बस संख्या 04 जी/2728 तालझारी आ रही थी. तालझारी गांव घुसने के क्रम में बस की छत पर सवार लोग सड़क के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गये.
बस में सवार अन्य सुरक्षित लोगों ने ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. जिसमें से दो का इलाज सोनाजोरी सदर अस्पताल एवं 9 का इलाज हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola