ओके::समीक्षा बैठक में 30 बीएलओ अनुपस्थित

Updated at : 27 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::समीक्षा बैठक में 30 बीएलओ अनुपस्थित

-बीडीओ को दिया स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश-समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर एसडीओ ने जतायी नाराजगी-30 मई तक अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें एसडीओ श्री शर्मा ने मतदाता पहचान पत्र को आधार […]

विज्ञापन

-बीडीओ को दिया स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश-समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर एसडीओ ने जतायी नाराजगी-30 मई तक अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें एसडीओ श्री शर्मा ने मतदाता पहचान पत्र को आधार व मोबाइल नंबर के साथ जोड़ने की जानकारी ली. साथ ही बीएलओ द्वारा समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर नाराजगी जतायी. बीएलओ ने महज 65 प्रतिशत मतदाताओं को ही आधार व मोबाइल नंबर के साथ जोड़ा था. एसडीओ श्री शर्मा ने 30 मई तक अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान अनुपस्थित 30 बीएलओ से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश बीडीओ को दिया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा के अलावे अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola