तीन दिनों में बुझा ली जायेगी आग : मान

Updated at : 27 May 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों में बुझा ली जायेगी आग : मान

अमड़ापाड़ा : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की बात मानें तो पचुवाड़ा कोल माइंस में एक जून से कोयला उत्खनन चालू हो सकता है. मंगलवार को सात सदस्यीय टीम ने खदान में लगी आग का निरीक्षण किया. कहा कि दो-तीन दिनों में आग पर काबू पा लिया जायेगा. टीम में केएस मान, जसमिंदर […]

विज्ञापन
अमड़ापाड़ा : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की बात मानें तो पचुवाड़ा कोल माइंस में एक जून से कोयला उत्खनन चालू हो सकता है. मंगलवार को सात सदस्यीय टीम ने खदान में लगी आग का निरीक्षण किया.
कहा कि दो-तीन दिनों में आग पर काबू पा लिया जायेगा. टीम में केएस मान, जसमिंदर सिंह एसपी, परमेंद्र सिंह विजिलेंस, बलजेंद्र सिंह इंस्पेक्टर चोकासी, एके गुप्ता डिप्टी अभियंता आरके सिंह व एनए जिकर शामिल थे. सबने खदान में लगी आग को देख कर चिंता व्यक्त की.
पैनम के अधिकारी गौतम सामंतो, एन मुखर्जी ने आग के विस्तार को दिखाते हुए कहा कि यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जायेगी. पीएसपीसीएल कंपनी के चीफ इंजीनियर केएस मान एवं डिप्टी इंजीनियर परमिंदर सिंह ने कहा कि आग को बुझाने में खर्च होने वाली राशि का भुगतान पीएसपीसीएल कंपनी करेगी. आग बुझाने का जिम्मा पैनम के अधिकारियों को दिया गया है. दो-तीन दिनों के अंदर आग को बुझा लिया जायेगा. बताया कि एक जून से कोयला का उत्खनन शुरू कर दिया जायेगा. साथ ही कहा कि पैनम के सभी मजदूरों का बेहतर ढंग से ख्याल रखा जायेगा.
15 सूत्री मांगों को लेकर झाविमो ने एसडीओ कार्यालय के समक्ष दिया धरना, केंद्र व राज्य सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा
राजमहल : स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर झारखंड विकास मोरचा ने मंगलवार को अनुमंडलीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया.
श्री यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों को लूट कर कॉरपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है. भाजपा सरकार ने जनता से महंगाई कम करने के नाम पर धोखा देकर वोट लिया है. केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने के बाद भी आज तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो सका है. जिसे लेकर 15 सूत्री मांग पत्र एसडीओ को सौंपा गया.
मौके पर जिला सचिव लक्ष्मण रविदास, किसान मोरचा जिलाध्यक्ष मिठु चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, नगर अध्यक्ष मदन कुमार साहा, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष बेनेड्रिक हेंब्रम, मो रब्बानी, प्रभुदयाल गुप्ता, गोपाल प्रामाणिक, निखिल यादव, दिलीप मंडल, बिटी मुमरू, धनी सोरेन, फुलकुमारी देवी, लखीमुनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola