पाकुड़ जिले के पचुवाड़ा रांगा टोला में निर्माणाधीन पुल पर नक्सलियों ने मचाया तांडव

पाकुड़ जिला अंतर्गत अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा रांगा टोला में निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य के पास शुक्रवार को देर रात भाकपा (माओ) नक्सलियों ने जमकर उत्पाद मचाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली करीब 10 से 15 की संख्या में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे और पुल के पास बनें मजदूरों की अस्थायी झोपडियों […]
पाकुड़ जिला अंतर्गत अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा रांगा टोला में निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य के पास शुक्रवार को देर रात भाकपा (माओ) नक्सलियों ने जमकर उत्पाद मचाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली करीब 10 से 15 की संख्या में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे और पुल के पास बनें मजदूरों की अस्थायी झोपडियों में आग लगा दी.
झोपडि़यों में रहने वाले मजदूरों को बाहर निकाल कर उनके साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन छीन लिए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल थीं. माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे नक्सलियों की मंशा लेवी के लिए आतंकित करना हो सकता है.
नक्सलियों द्वारा लगाये गये आग में लगभग 250 बोरा सीमेंट सहित निर्माण कार्य में आने वाले कई सामानों के जल कर खाक होने की खबर है. नक्सलियों ने आतंक मचाने के लिए निर्माण स्थल पर तीन बम भी मारे. निर्माणस्थल पर 32 कामगार मौजूद थे. उन में से कुछ के पास मोबाइल फोन था जिसे नक्सलियों ने छीन लिया.
घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने नक्सल पोस्टर भी चिपकाए. गौरतलब है कि उक्त पुल का निर्माण इसलाम कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




