मुंबई से अपह्रत लड़की हिरणपुर से बरामद

हिरणपुर : प्रखंड के हाथकाठी गांव में गुरुवार की रात्रि को मुंबई पुलिस ने हिरणपुर थाने पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मुंबई से अपह्रत नाबालिग लड़की को बरामद किया गया तथा उसके अपहरण के आरोप में अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया. छापेमारी में मुंबई के वनरोई थाना के अवर […]
हिरणपुर : प्रखंड के हाथकाठी गांव में गुरुवार की रात्रि को मुंबई पुलिस ने हिरणपुर थाने पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मुंबई से अपह्रत नाबालिग लड़की को बरामद किया गया तथा उसके अपहरण के आरोप में अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया.
छापेमारी में मुंबई के वनरोई थाना के अवर निरीक्षक पद्मावती मधुसूदन कलाल, हेड कांस्टेबल महादेव अनाजी सांवत एवं हिरणपुर थाने में पदस्थापित एएसआइ बाबूवंशी साव शामिल थे. मुंबई के वनरोई थाना के अवर निरीक्षक पदमावती ने बताया कि बीते 27 मार्च को गोविंद चिचोलीनगर की एक 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया था.
मामले को लेकर लड़की के पिता की लिखित शिकायत पर वनरोई थाने में कांड संख्या 103/15 दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की के हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी गांव में रहने की जानकारी मिली. बीते गुरुवार की रात्रि को हाथकाठी गांव निवासी अनीस अंसारी के घर पर छापेमारी की गयी. जहां से अपहृत लड़की बरामद की गयी. शुक्रवार को बरामद लड़की एवं अनीश अंसारी को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




