जिले में बढ़ रही नक्सली गतिविधि

Updated at : 03 Apr 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बढ़ रही नक्सली गतिविधि

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया, अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीते 15 दिनों से नक्सली संगठन बृहद रूप से पांव पसारने लगा है. पाकुड़ जिले में गिरीडीह, पश्चिम बंगाल के वीरभूम, असम एवं आंध्र प्रदेश के नक्सली लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा एवं पाकुड़िया के सीमावर्ती क्षेत्रों में आये दिन अपनी गतिविधि कर रहे हैं. सूत्रों […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया, अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीते 15 दिनों से नक्सली संगठन बृहद रूप से पांव पसारने लगा है. पाकुड़ जिले में गिरीडीह, पश्चिम बंगाल के वीरभूम, असम एवं आंध्र प्रदेश के नक्सली लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा एवं पाकुड़िया के सीमावर्ती क्षेत्रों में आये दिन अपनी गतिविधि कर रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार अन्य राज्यों से आये नक्सली सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवा पीढ़ी को नाच गान, फुटबॉल खेल के बहाने अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. नक्सली संगठन युवा पीढ़ी को राशि एवं हथियार का लोभ दिखा कर संगठन से जोड़ने का काम कर रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आमझारी, कठालडीह, सिंगदेहरी, वनसी, बाधकोई, सजनीपाड़ा, टमकी तथा दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के होरमो, मधुवन, कुंडापहाड़ी, सिलंगी, कोल्हा, कुशचीरा, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलढाब, गाड्डा के सुंदरापहाड़ी थाना अंतर्गत सोरमोडांगा, पातताड़ी, डमरू, पाकुड़िया थाना क्षेत्र के विशनपुर, गोदरोसोल, पातपहाड़ी, तालडीह, गणपुरा, दलदली, विजयपुर आदि क्षेत्रों में नक्सली संगठन अपना विस्तार करने लगे हैं.
वहीं बैठक कर रणनीति तैयार करने का भी काम किया जा रहा है. नक्सली इन क्षेत्रों में संगठन मजबूती के अलावे व्यवसायियों द्वारा चलाये जा रहे पत्थर खदान, क्रशर, सरकारी योजना एवं कोल माइंस से लेवी उठाने, बारूद इकट्ठा करने का काम भी करता है. महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल, गायबथान एवं पोखरिया में भी अपना पांव पसार रहा है तथा खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपना बसेरा भी बनाये हुआ है.
क्या कहा एसपी ने
नक्सलियों के गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है. जिले की पुलिस लगातार लॉगरेंज पेट्रोलिंग कर रही है. जल्द ही वरीय अधिकारी से वार्ता कर नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जायेगा.
अनूप बिरथरे, एसपी, पाकुड़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola