अपनी ही बंदूक से जख्मी हुआ सिपाही

Updated at : 16 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी ही बंदूक से जख्मी हुआ सिपाही

प्रतिनिधि, पाकुड़पुलिस लाइन में मैग्जिन हाउस के निकट सिपाही मनोज कुमार मंडल अपने ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल जाने के कारण जख्मी हो गया. जख्मी जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सिपाही श्री मंडल के बांये हाथ में चोटें आयी हैं. मामले की सूचना मिलते ही एसपी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़पुलिस लाइन में मैग्जिन हाउस के निकट सिपाही मनोज कुमार मंडल अपने ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल जाने के कारण जख्मी हो गया. जख्मी जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सिपाही श्री मंडल के बांये हाथ में चोटें आयी हैं. मामले की सूचना मिलते ही एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, सार्जेंट, पुलिस निरीक्षक एवं नगर थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी जवान का हालचाल लिया. एसपी ने डियूटी में तैनात चिकित्सकों से भी जख्मी जवान के हालात के बारे में पूछताछ की. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस बल संख्या 98 मनोज कुमार मंडल मैग्जिन हाउस से पिस्टल लेकर उसकी जांच कर रहा था कि अचानक ट्रीगर दब गया और गोली उसके बांये हाथ में लगी. हालांकि उक्त घटना में जवान को हल्की चोटें आयी हैं. घटना को लेकर एसपी ने बताया कि गोली कैसे चली इसकी जांच की जायेगी. वहीं पुलिस लाइन में तैनात दर्जनों जवानों ने बताया कि मानवीय भूल के कारण उक्त घटना हुई. इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभंकर कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और अपने जवान साथी का हाल चाल लिया. जख्मी सिपाही साहेबगंज जिले का निवासी है.—————————-फोटो संख्या 10- अस्पताल मंे इलाजरत सिपाही मनोज कुमार मंडल.फोटो संख्या 11 – चिकित्सकों से हाल चाल पूछते एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव.मैग्जिन जांच के दौरान पिस्टल का ट्रैगर दब जाने से घटी घटना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola