जिले भर में लगाये गये 273 हैंडवॉश यूनिट

Updated:
विज्ञापन
जिले भर में लगाये गये 273 हैंडवॉश यूनिट

जिले भर में लगाये गये 273 हैंडवॉश यूनिट

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़:

जिले में स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है. इस पहल के तहत बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है. यह कार्य पंचायतों के 15वें वित्त आयोग मद से किया जा रहा है. अब तक जिले में कुल 273 हैंडवॉश यूनिट का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है. उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया इन हैंडवॉश यूनिट्स को इस प्रकार बनाया गया है कि एक साथ चार बच्चे हाथ धोने की प्रक्रिया को अपनाकर स्वच्छता का अभ्यास कर सकें. जिला प्रशासन का मानना है कि बच्चों को यदि प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे न केवल खुद स्वच्छ रहेंगे, बल्कि अपने परिवार व समुदाय में भी स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे. इस पहल से न सिर्फ बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी मिलेगी, बल्कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola