चोरी का 800 टन कोयला जब्त

पाकुड़: जिले के पुलिस ने पाकुड़ अमड़ापाड़ा लिंकरोड पर हो रहे कोयले की चोरी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को छापामारी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मुरारोई थाना से सटे बोहरागाछी गांव के निकट […]
पाकुड़: जिले के पुलिस ने पाकुड़ अमड़ापाड़ा लिंकरोड पर हो रहे कोयले की चोरी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को छापामारी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने किया.
इस दौरान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मुरारोई थाना से सटे बोहरागाछी गांव के निकट छापेमारी की गयी और सड़क के किनारे रखे गये चोरी का 800 टन कोयला जब्त किया गया. जब्त कोयले को पैनम कोल प्रबंधक को सुपुर्द कर दिया गया है. अभियान में थाना प्रभारी नगर उज्ज्वल कुमार साह, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी महेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत मिंज थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




