उपसचिव ने नगर पंचायत अध्यक्ष से पूछा स्पष्टीकरण

प्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत अध्यक्ष मीता पांडेय से नगर विकास विभाग के उपसचिव शशि भूषण मेहरा ने स्पष्टीकरण पूछा है. श्री मेहरा ने नपं अध्यक्ष से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उक्त कदम पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख दीनदयाल शर्मा द्वारा शहरी जलापूर्ति योजना के […]
प्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत अध्यक्ष मीता पांडेय से नगर विकास विभाग के उपसचिव शशि भूषण मेहरा ने स्पष्टीकरण पूछा है. श्री मेहरा ने नपं अध्यक्ष से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उक्त कदम पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख दीनदयाल शर्मा द्वारा शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन में नपं अध्यक्ष द्वारा अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने एवं उदासीनता बरतने को लेकर उठाये गये है. श्री मेहरा ने नपं अध्यक्ष से पूछे गये स्पष्टीकरण में उल्लेख किया है कि महापौर एवं अध्यक्ष की अध्यक्षता में नियमित रूप से प्रत्येक माह जलापूर्ति से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की जाती है. परंतु पाकुड़ के जलापूर्ति योजना का अनुश्रवण के लिए एक भी बैठक नपं अध्यक्ष द्वारा नहीं की गयी. इतना ही नहीं नपं अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत का पदभार ग्रहण के पश्चात जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न विभागों से भूमि एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का पहल नहीं किया जा रहा है.- मामला शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन में उदासीनता का.क्या कहा नपं अध्यक्ष नेनपं अध्यक्ष मीता पांडेय ने उपसचिव द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण को लेकर बताया कि पेयजल स्वच्छता विभाग क अभियंता प्रमुख द्वारा की गयी अनुशंसा पूरी तरह गलत है. उन्होंने बताया कि अभियंता प्रमुख अपना पिंड छुड़ाने के लिए हमारी ऊपर दोषारोपण कर नगर विकास के उपसचिव को अनुशंसा की गयी है. सुश्री पांडेय ने बताया कि विभागों से भूमि एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए बीते 28 नवंबर को रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




