जंग के बीच सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी; चांदी ₹1.49 लाख तो सोना ₹26,000 हुआ सस्ता, जानें क्या है कारण
सांकेतिक तस्वीर (फोटो : Canva )
Gold-Silver Price: युद्ध के माहौल में लिक्विडिटी की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीमतें अभी और नीचे जा सकती हैं.
Gold-Silver Price: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारतीय सराफा बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, वहीं सोना भी अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहा है.
आज का भाव
- सोना (24 कैरेट): आज ₹246 की गिरावट के साथ ₹1,50,081 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
- चांदी: प्रति किलो ₹2,753 सस्ती होकर ₹2.37 लाख पर आ गई है. 10 अप्रैल को यह ₹2.40 लाख के स्तर पर थी.
इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट
इस साल 29 जनवरी को सोने-चांदी ने अपने ऐतिहासिक शिखर (All-time High) को छुआ था, लेकिन वहां से अब तक की गिरावट चौंकाने वाली है:
- सोना: 29 जनवरी के ₹1.76 लाख के स्तर से अब तक ₹26,040 सस्ता हो चुका है.
- चांदी: अपने उच्चतम स्तर ₹3.86 लाख से ₹1.49 लाख टूट चुकी है.
जंग में भी क्यों गिर रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, ‘सेफ हेवन’ (सुरक्षित निवेश) माने जाने वाले गोल्ड में इस बार गिरावट के पीछे ये ठोस वजहें हैं:
- लिक्विडिटी (कैश) की जरूरत: युद्ध की अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि आपात स्थिति में नकदी हाथ में रहे.
- प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में जब कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, तब बड़े निवेशकों ने अपनी होल्डिंग बेची, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई.
- फेडरल रिजर्व का रुख: अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने से कीमती धातुओं की डिमांड कम हुई है.
Also Read: गोल्ड इन्वेस्टमेंट में न हो जाए नुकसान, अक्षय तृतीया पर इनवेस्टमेंट के लिए जानें सही ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए