ओके...मुंबई पुलिस ने जाली नोट के कारोबारी को किया गिरफ्तार

Published at :24 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...मुंबई पुलिस ने जाली नोट के कारोबारी को किया गिरफ्तार

फरक्का. मुंबई की पुलिस ने बुधवार को समशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान बाजार से जाली नोट के कारोबारी नाजीर शेख को गिरफ्तार किया. मुंबई की पुलिस के साथ छापेमारी करने समशेरगंज थाने की पुलिस भी थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाजीर शेख काफी दिनों से जाली नोट का कारोबार कर रहा था. […]

विज्ञापन

फरक्का. मुंबई की पुलिस ने बुधवार को समशेरगंज थाना क्षेत्र के धुलियान बाजार से जाली नोट के कारोबारी नाजीर शेख को गिरफ्तार किया. मुंबई की पुलिस के साथ छापेमारी करने समशेरगंज थाने की पुलिस भी थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाजीर शेख काफी दिनों से जाली नोट का कारोबार कर रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के हाथ चढ़े आदम निजाम अली उर्फ बादशाह और उस्मान हनिफ शेख को जाली नोट के मामले मे मुंबई की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान नाजीर शेख का नाम सामने आया और बुधवार को समशेरगंज थाना पहुंची मुंबई की पुलिस ने धुलियान बाजार से नाजीर शेख को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नाजीर को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola