चुनाव परिणाम के बाद कही खुशी कही गम

पाकुड़: विधानसभा चुनाव में हुए मतों की गिनती के बाद पाकुड़ मंे कांग्रेस एवं लिट्टीपाड़ा व महेशपुर में झामुमो समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखा. वहीं तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में गम का माहौल दिखा. चुनाव परिणाम के बाद पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जिला मुख्यालय में […]
पाकुड़: विधानसभा चुनाव में हुए मतों की गिनती के बाद पाकुड़ मंे कांग्रेस एवं लिट्टीपाड़ा व महेशपुर में झामुमो समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखा. वहीं तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में गम का माहौल दिखा. चुनाव परिणाम के बाद पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जिला मुख्यालय में गाजेबाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ता एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं पटाखे छोड़कर जीत की बधाई दी. वहीं हिरणपुर में झामुमो के स्थानीय विधायक डा अनिल मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. विधायक श्री मुर्मू ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




