जेवीएम ::: राज्य को झामुमो, भाजपा व कांग्रेस ने किया है लूटने का काम : बाबूलाल

प्रतिनिधि, महेशपुरमहेशपुर विधानसभा क्षेत्र के झारखंड विकास मोरचा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी मिस्त्री सोरेन के समर्थन में गुरुवार को दमदमा गांव में चुनावी सभा हुई. चुनावी सभा को झामिवो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया और मतदाताओं से मिस्त्री सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील की. अपने संबोधन में श्री मरांडी ने कहा कि हमने […]
प्रतिनिधि, महेशपुरमहेशपुर विधानसभा क्षेत्र के झारखंड विकास मोरचा प्रजातांत्रिक प्रत्याशी मिस्त्री सोरेन के समर्थन में गुरुवार को दमदमा गांव में चुनावी सभा हुई. चुनावी सभा को झामिवो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया और मतदाताओं से मिस्त्री सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील की. अपने संबोधन में श्री मरांडी ने कहा कि हमने 28 माह के शासनकाल में जो काम किया उसका दस फिसदी भी काम 14 साल के शासनकाल में अन्य दलों ने नहीं किया. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड को झामुमो, भाजपा व कांग्रेस ने लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में मेरी सरकार बनी तो टेट पास शिक्षकों की सीधी नियुक्ति होगी, किसानों को सिंचाई सुविधा दी जायेगी एवं प्रत्येक गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य अलग बनने के बाद यहां की संपदा एवं जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालों की जांच कमेटी गठित कर की जायेगी और उन्हें दंडित करने का काम किया जायेगा. चुनावी सभा को प्रत्याशी मिस्त्री सोरेन, जिला अध्यक्ष जगतनारायण उपाध्याय, डॉ असराफुल होदा ने भी संबोधित किया. मंच संचालन जिला प्रवक्ता पिंटू सिंह ने की.——————————–फोटो संख्या 23दमदमा में चुनावी सभा को संबोधित करते झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




