शिबू सोरेन ने की स्टीफन के समर्थन में चुनावी सभा

प्रतिनिधि, पाकुडि़यामहेशपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के समर्थन में गुरुवार को पाकुडि़या यज्ञ मैदान में झामुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन ने चुनावी सभा की. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड को पूंजीपतियों के हाथों से बचाने के लिए मतदाता झामुमो को जितायें. उन्होंने कहा कि हमने अलग […]
प्रतिनिधि, पाकुडि़यामहेशपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के समर्थन में गुरुवार को पाकुडि़या यज्ञ मैदान में झामुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन ने चुनावी सभा की. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड को पूंजीपतियों के हाथों से बचाने के लिए मतदाता झामुमो को जितायें. उन्होंने कहा कि हमने अलग राज्य लिया पर अब तक की सरकारों ने 14 सालों में यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया. जबकि 14 माह के शासनकाल में हेमंत की नेतृत्व वाली सरकार ने बेहतर विकास किया. मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार से ही विकास का रास्ता निकलेगा. उन्होंने लोगों से झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील की. जबकि मंत्री हाजी हुसैन ने कहा कि भाजपा नाचने गाने वालों की पार्टी बनकर रह गयी है. उन्होंने कहा कि संताल परगना के 18 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीतेंगे. मौके पर प्रत्याशी स्टीफन मरांडी द्वारा अपना विचार रखा गया. चुनावी सभा को पूर्व विधायक सुफल मरांडी एवं जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने भी संबोधित किया.——————फोटो संख्या 28- पाकुडिया में चुनावी सभा को संबोधित करते झामुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन.कहा, राज्य को पुंजीपतियों के हाथों से बचाने े के लिए झामुमो को जीताये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




