ओके... बड़कियारी टीम ने किया टूर्नामेंट पर कब्जा

महेशपुर . प्रखंड के बड़कियारी गांव में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. सोमवर को फाइनल मैच बड़कियारी व मुरारोई टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर बड़कियारी की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 16 ओवर में 140 रन बनाया. दूसरी पारी में मुरारोई की टीम मैदान में उतरी और […]
महेशपुर . प्रखंड के बड़कियारी गांव में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. सोमवर को फाइनल मैच बड़कियारी व मुरारोई टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर बड़कियारी की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 16 ओवर में 140 रन बनाया. दूसरी पारी में मुरारोई की टीम मैदान में उतरी और सारे विकेट गवां कर 75 रनों में सिमट गयी. विजेता टीम को पूर्व विधायक सुफल मरांडी द्वारा पुरस्कृत किया गया. मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी आनंद एवं मैन ऑफ द सीरीज परवेज आलम को बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




