पाकुड़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस बाबत पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन व्यक्ति व एक महिला के विरुद्ध थाना कांड संख्या 16/17 के तहत मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में […]
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस बाबत पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन व्यक्ति व एक महिला के विरुद्ध थाना कांड संख्या 16/17 के तहत मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि घटना के समय वह शौच के लिए जा रही थी.
इस बीच रहसपुर स्थित एक आम बगान में ले जाकर गांव के ही मोबारक शेख, आबेदुल शेख व अस्माउल शेख ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस घटना में गांव के ही नाजकेरा बीबी ने उपरोक्त तीनों का सहयोग किया. पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है. वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी भी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




