सड़क अतिक्रमण का मामला उठा

Updated at : 10 Jul 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क अतिक्रमण का मामला उठा

कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम . पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएं जिले के विभिन्न प्रखंडों में कॉफी विद कॉप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखी. इस दौरान कई मामलों का निष्पादन आन द स्पॉट ही किया गया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. पाकुड़ […]

विज्ञापन

कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम . पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएं

जिले के विभिन्न प्रखंडों में कॉफी विद कॉप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखी. इस दौरान कई मामलों का निष्पादन आन द स्पॉट ही किया गया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर नगर थाना परिसर में कॉफी विद कॉप कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता थाना के सब इस्पेक्टर बाबुवंशी साव ने किया.
एसआइ श्री साव ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के समस्याओं को त्वरित निष्पादन किया जायेगा. मौके पर जिला शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपने समस्याओं को प्रमुखता पूर्वक रखा. इस पर एसआइ बाबुवंशी साव ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. मौके पर थाना के एएसआइ महफुज आलम, सुरेश प्रसाद, सुरई तापे सहित अन्य मौजूद थे. वहीं मुफस्सिल थाना परिसर में उपरोक्त कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गयी.
साथ ही उक्त मामले का समाधान को लेकर भी बात कही गयी. थाना प्रभारी लव कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना व दुर्घटना की सूचना मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दें. मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल व समाजसेवी मौजूद थे. वहीं मालपहाड़ी ओपी थाना परिसर में उक्त कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गयी. साथ ही समस्याओं के समाधान को लेकर पहल करने की बात कही गयी.
मौके पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे. हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने की. उपस्थित जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए चर्चा की. सोशल मीडिया में झूठी खबर से परहेज करने की बात कही गयी. थाना प्रभारी ने सभी से अपील किया की कोई भी गलत खबर पर ध्यान न दें,
अगर कोई जानकारी देनी है तो थाना में आकर दें. उन्होंने असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर थाना को सूचना देने का आग्रह किया है. वहीं एक नंबर मार्केट में दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से की गयी अतिक्रमण को हटाने की बात कही गयी. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि बाजार के मुख्य सड़क पर वाहन चालकों द्वारा जहां-तहां वाहनों को खड़ी करने के कारण व्यस्त समय लोगों को काफी परेशानी होती है. इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि सीओ को इसकी जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा डांगापाड़ा से शहरग्राम एवं मोहनपुर तक की खराब सड़के के बारे में शिकायत की गयी. मौके पर जिप सदस्य राजेंद्र प्रसाद, मोहनलाल भगत, अशोक भगत, मो.ताहिर, अब्दुल वाहिद, जुगनू, मदन वाद्देकर, रामधनी साहा, अब्दुल कलाम आदि उपस्थित थे.
लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर रविवार को कॉफी विथ कॉप का आयोजन थाना प्रभारी महावीर उरांव के नेतृत्व में आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के मुखिया ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उपस्थित होकर पुलिस प्रशासन के समक्ष अपने अपने समस्याएं रखी. थाना प्रभारी श्री उरांव ने ग्रामीणों की सामान्य समस्याएं सुनीं और उसका समाधान किया. उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा आम जन की समस्या के समाधान हेतु अनोखी पहल का आयोजन किया गया है जहां ग्रामीणों का ऑन द स्पॅाट समस्या का समाधान किया जायेगा.
इसको लेकर मुखिया, ग्राम प्रधान को लोगों को जानकारी देने की अपील की. मौके पर इंस्पेक्टर राम चंद्र राम, दानियल किस्कू, पूर्व मुखिया शिव टुडू, बिचामहल के उप मुखिया मलिक अख्तर, एएसआइ राजेश दुबे, रमेश सिंह, प्रेमशंकर सिंह, सुरेश उरांव, अखिलेश सिंह सहित ग्रामीण व ग्राम प्रधान उपस्थित थे.
हाट में वाहन पार्किंग की परेशानी
अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में सअनि शिवनंदन प्रसाद के नेतृत्व में कॉफी विद कॉप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए जल्द समाधान की मांग की. मौके पर सअनि केके प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में कॉफी विथ कॉप कार्यक्रम के तहत पुलिस निरीक्षक शिवशंकर तिवारी ने लोगों की समस्याएं सुनी गयी.
मौके पर लोगों ने पाकुड़िया में शनिवार व मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दिन सड़क किनारे बाइक खड़ी करने से हो रही परेशानी को रखा. जिस पर पुलिस निरीक्षक ने सीओ को मामले की जानकारी देकर समाधान कराने की बात कही. साथ ही बाजार क्षेत्र में चौकीदारों की नियमित गश्ती की मांग लोगों ने की. मौके पर पाकुड़िया थाना प्रभारी संतोष कुमार बीस सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण राय, उपाध्यक्ष हृदयानंद भगत, हाजी सौकत अली, अमर भगत, ओली अहमद, राजीव सहनी, रिंटू रजक सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola