सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूर घायल
Updated at : 10 Jul 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, रेफर हिरणपुर : पाकुड़ मुख्य सड़क पर रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बच्ची समेत तीन महिला घायल हो गयी. घायलों को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दो महिलाओं को रेफर कर दिया. जबकि बच्ची एवं एक महिला को इलाज […]
विज्ञापन
दो की हालत गंभीर, रेफर
हिरणपुर : पाकुड़ मुख्य सड़क पर रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बच्ची समेत तीन महिला घायल हो गयी. घायलों को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दो महिलाओं को रेफर कर दिया. जबकि बच्ची एवं एक महिला को इलाज के बाद छुट्टी कर दिया. धान रोपनी कर होपनमय हांसदा (35), चमी मुर्मू (40), धनी मुर्मू (40), मारंगमय सोरेन (15) तोड़ाई से वनपोखरिया लौट रही थी.
इसी क्रम में पाकुड़ की ओर से तेज रफ़्तार से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. जिसमें सभी घायल हो गयी. उनमें से वनपोखरिया निवासी दो महिला होपनमय हांसदा एवं चमी मुर्मू को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं मोटरसाइकिल पर सवार धनबाद निवासी कुबराज सोरेन को पुलिस ने पकड़ लिया. वाहन को भी जब्त कर लिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ शिवाजी सरदार पुलिसबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




