मजदूर देश के विकास के आधार: अंसारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मजदूर देश के विकास के आधार: अंसारी

कुछ नेताओं ने किस्को मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन को फूहड़ और नागपुरी नाच-गाना कार्यक्रम बताया है.

विज्ञापन

लोहरदगा. कुछ नेताओं ने किस्को मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन को फूहड़ और नागपुरी नाच-गाना कार्यक्रम बताया है. इस पर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने जवाब दिया है. प्रेस बयान जारी कर छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के नेता सोहराब अंसारी ने कहा है कि इन लोगों की हरकत और बुद्धि बच्चों जैसी है. ना तो इन्हें जानकारी है और ना ही इतनी समझ है कि उन्हें क्या बोलना चाहिए. इन्हीं हरकतों की वजह से इन्हें कांग्रेस पार्टी से निकाला गया था.आज भी यह कांग्रेस पार्टी में नहीं हैं. इनका यह बयान उनकी छोटी सोच को दर्शाता है. यह मजदूर के अधिकार और उनके हक को लेकर आयोजित महाअधिवेशन था. जिसमें मजदूर एकता पर बात हो रही थी.मजदूर भी हमारे देश के विकास के आधार स्तंभ हैं और उन्हें भी उनका अधिकार मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola