लोहरदगा की महिलाओं ने किया जीएसटी स्लैब में बदलाव का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा की महिलाओं ने किया जीएसटी स्लैब में बदलाव का स्वागत

लोहरदगा की महिलाओं ने किया जीएसटी स्लैब में बदलाव का स्वागत

विज्ञापन

लोहरदगा़ जीएसटी स्लैब में बदलाव करने के केंद्र सरकार के फैसले का लोहरदगा की महिलाओं ने स्वागत किया है. प्रभात खबर संवाद में महिलाओं ने कहा कि जीएसटी के दोनों स्लैब समाप्त करने के फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी. उनका मानना है कि नवरात्र व दुर्गापूजा जैसे त्योहारों पर इस फैसले का सीधा असर पड़ेगा और खरीदारी में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्र सोच का नतीजा है कि देशवासियों को जीएसटी के बोझ से राहत मिली है. इससे न केवल अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी बल्कि कृषि, छोटे उद्योग और व्यापारियों को भी सहारा मिलेगा. इस बदलाव पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की़ रुपा खलखो ने कहा कि मंहगाई में कमी होगी. अब मध्यमवर्गीय परिवार भी कार और एसी खरीद सकेगा. सरस्वती ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में यह केंद्र सरकार का उपहार है. मंहगाई घटेगी और रोजमर्रा के सामान सस्ते होंगे, जिससे लोगों को सीधी राहत मिलेगी. पूजा अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और मंहगाई पर अंकुश लगेगा. रौशनी देवी ने कहा कि लगातार त्योहारों के बीच इस बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली है. यह केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है. वित्तमंत्री ने महिलाओं और गृहिणियों की पीड़ा को समझा है और यह तोहफा दिया है. कंचन देवी ने कहा कि अब कम आय वाले परिवार भी कार में घूम सकते हैं और घरों में एसी की ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं. यह बेहतर कदम है. पचोली देवी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले का सकारात्मक परिणाम सामने आयेगा और लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी. सहोदरा देवी ने कहा कि महंगाई की मार से परिवारों को राहत मिलेगी और मध्यम वर्गीय परिवार खुशहाल होंगे. बाॅबी देवी ने बताया कि जीएसटी के स्लेव में बदलाव का सकारात्मक परिणाम सामने आयेगा. इसमें सभी के हित की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola