लो…अधूरा पुल बना कैरो वासियों के लिये परेशानियों का कारण

Updated:
विज्ञापन
लो…अधूरा पुल बना कैरो वासियों के लिये परेशानियों का कारण

कैरो प्रखंड के नंदिनी नदी में पुल निर्माण कार्य कई वर्षों से अधूरा है.

विज्ञापन

फोटो:-अधूरा पुल कैरो. कैरो प्रखंड के नंदिनी नदी में पुल निर्माण कार्य कई वर्षों से अधूरा है. एक दशक पूर्व बंडा पुल का निर्माण कार्य लगभग 90 लाख रुपये की लागत से प्रारंभ हुआ था, परंतु सामान की चोरी आदि कारणों से संवेदक द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया. वहीं एक वर्ष पूर्व पुनः बंडा पुल की निविदा निकाली गयी, लेकिन क्रियान्वयन एजेंसी महेश कुमार गुप्ता द्वारा काफी सुस्त गति से काम किया जा रहा है. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल द्वारा लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है. पुल का निर्माण कार्य को अप्रैल माह में पूर्ण करना था, लेकिन पुल का निर्माण कार्य महज 70 प्रतिशत ही हो पाया है.इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुल निर्माण की गति किस प्रकार की है. वहीं विगत दिनों ग्रामीणों द्वारा पुल निर्माण में घटिया बालू के उपयोग करने को लेकर रोक लगायी गयी थी. ग्रामीणों का कहना है पुल का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए.इसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जायेगा. ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण में धड़ल्ले से घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. जो कि आने वाले समय में दुर्घटना का कारण बन सकता है. अन्य रास्ते से कैरो आने के लिए लगभग दस किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है.इस बारिश में बंडा का सम्पर्क कैरो से बिल्कुल कट गया है. नदी भरने से कैरो आने वाले छात्र-छात्राओं को आकाशी नरौली होते आना पड़ रहा जो काफी दूर हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola