सड़क हादसे में दो घायल, दोनों रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार को पीट

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जामड़ी–माराडीह मुख्य पथ पर जामडी गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा : थाना क्षेत्र के जामड़ी–माराडीह मुख्य पथ पर जामडी गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बारीडीह गांव के दो स्कूली बच्चे सरस्वती पूजा में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो नाबालिग युवक एक नाबालिग लड़की को पल्सर बाइक पर लेकर तेज़ी से कुड़ू की ओर जा रहे थे. जामड़ी गांव के पास बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में साइकिल सवार बच्चा शिवांक कुमार उर्फ गोलू और बाइक पर बैठी नाबालिग लड़की वर्षा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक चालक और उसके साथी युवक भी चोटिल हुए. घटना के बाद नाराज़ परिजनों ने बाइक चालक और सवार युवक को पकड़कर पीट दिया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. सभी घायलों को तुरंत कुड़ू सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल शिवांक कुमार और वर्षा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola